कबड्डी खिलाडी जान्हवी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित
Date: 21-09-2026
कबड्डी खिलाडी जान्हवी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन के प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र कुमार मंडावी के निर्देशन में गठित महिला कबड्डी टीम ने कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एन्ड कॉमर्स महाविद्यालय खम्हरिया भिलाई में आयोजित सेक्टर लेवल प्रतियोगिता में भाग लिया। सेक्टर लेवल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं चयन स्पर्धा के पश्चात जान्हवी का चयन राज्य स्तरीय स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जान्हवी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने टीम मैनेजर जितेन्द्र कुमार मंडावी एवं कबड्डी खिलाडी जान्हवी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये है और विश्वास जताया है की आगामी प्रतियोगिता में और अच्छा प्रदर्शन करेँगे। आगे जानकारी देते हुए क्रीड़ा प्रभारी मंडावी ने ने बताया की दिनांक 20 सितंबर 2026 से साइंस कालेज दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जान्हवी प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण पश्चात शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी बिलासपुर में 21-22 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी।